रियल स्टेट सेक्टर के बदले दिन, सस्ते में घर मिलने पर बढ़ी डिमांड - Latest News Online

Breaking

Wednesday, May 29, 2019

रियल स्टेट सेक्टर के बदले दिन, सस्ते में घर मिलने पर बढ़ी डिमांड

घर खरीदने की चाहत रखने वाले वालें अब अपने घर खरीदने के सपने को पूरा करते हुए दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। घर खरीदने की चाहत रखने वाले वालें अब अपने घर खरीदने के सपने को पूरा करते हुए दिख रहे हैं। जीएसटी रेट्स में कमी और लोन की ब्याज दरें कम होने की वजह से घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोग धीरे-धीरे रियल्टी मार्केट का रुख करने लगे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए प्रॉजेक्ट्स की लॉन्चिंग कम है और खरीदार लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे बाजार को सामान्य स्तर की ओर वापसी करने में मदद मिल रही है। देश के टॉप सात शहरों में बिना बिके रेजिडेंशल अपार्टमेंट्स की इनवेंटरी मार्च तिमाही के अंत में घटकर 30 महीनों पर आ गई थी। Noida News
बता दें कि 2017 की इसी तिमाही में इसका स्तर 50 महीनों का था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पैमाना बताता है कि बचा हुआ स्टॉक बेचने में कितने महीने लग सकते हैं। आमतौर पर 18 महीनों का स्तर अच्छा माना जाता है। इन शहरों में बिना बिके मकानों का स्टॉक पिछले दो वर्षों में करीब 16 प्रतिशत घटकर 665,000 यूनिट्स पर आ गया। हालांकि यह 2013 में 496,000 यूनिट्स के सबसे निचले स्तर से अभी काफी ज्यादा है। 2014 से इनवेंटरी बढ़ने का ट्रेंड हालांकि थमा है और आंकड़े इसमें तिमाही दर तिमाही आधार पर गिरावट की जानकारी दे रहे हैं। Read More

No comments:

Post a Comment