होंडा स्कूटर्स इंडिया ने Activa 5G लिमिटेड एडिशन को भारतीय बाजार में किया लॉन्च - Latest News Online

Breaking

Wednesday, May 29, 2019

होंडा स्कूटर्स इंडिया ने Activa 5G लिमिटेड एडिशन को भारतीय बाजार में किया लॉन्च

भारत में स्कूटर सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा स्कूटर काफी लोकप्रिय है और सबसे ज्यादा बिकने वाला भी है। कंपनी ने अब इसे लिमिटेड एडिशन में लांच कर दिया है। दिल्ली में लिमिटेड एडिशन एक्टिवा 5G की कीमत  55,032 रुपये रखी है। कंपनी ने इसे अब प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। आइये जानते हैं कौन-कौन से फीचर्स इसमें शामिल किये हैं। Noida News
बता दें कि नए एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन 2 अलग ड्यूल-टोन पेंट स्कीम के साथ आएगा। यह नए कलर ऑप्शन सिल्वर और ब्लैक या पर्ल व्हाइट और गोल्ड होंगे। इसके फ्रंट और मडगार्ड में ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे जिससे यह मौजूदा नार्मल एक्टिवा से थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें ब्लैक रिम, क्रोम मफलर, ब्लैक इंजन, गरब रेल, इनर इंटीरियर कवर और नए ग्राफिक्स जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं। Read More

No comments:

Post a Comment