जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर - Latest News Online

Breaking

Wednesday, May 22, 2019

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ गोलाबारी में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा गाँव में आतंकवादियों को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के चारों ओर घेरा कस दिया था। जिससे उनका बच कर जाना मुश्किल था। उसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू कर दी। जिसमें दो आतंकी मारे गए।
बता दें कि मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के संगठन के थे। उनकी सटीक पहचान स्थापित की जा रही है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, “ऑपरेशन अभी भी जारी है”। सुरक्षाबल लगातार जांच अभियान चलाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। Read More

No comments:

Post a Comment