दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर सद्दाम उर्फ मोहम्मद गौरी और उसके दो साथी दलीप व उस्मान को घेर लिया।
मेरठ के टीपी नगर में बदमाशों और पुलिस क बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की ये कार्रवाई दिल्ली की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर सद्दाम उर्फ मोहम्मद गौरी और उसके दो साथियों दलीप व उस्मान को घेर लिया। जिसके बाद जमकर गोलियां चली। दिल्ली के कुख्यात बदमाश सद्दाम की तलाश दिल्ली पुलिस को काफी वक्त से थी।

मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से मकोका का आरोपी सद्दाम घायल हो गया। और उसके दोनों साथियों को भी गोली लगी। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। Read More

No comments:
Post a Comment