पुलवामा में जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 45 CRPF जवानों पर हमला किया, इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक कर दी।
वायुसेनाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक का पहला प्रोमोशनल वीडियो जारी किया है। बतादें कि ये वीडियों 26 फरवरी को बालाकोट में किया गया एयरस्ट्राइक का वीडियों है। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा, भारतीय वायुसेना ने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। दरअसल इस वीडियों पर वही वायुसेनाध्यक्ष राकेश का कहना है कि ये वीडियों 26 फरवरी को बालाकोट में किया गया एयरस्ट्राइक का है।

पाकिस्तान के प्रतिरोध में हमारा एक मिग 21 खो गया, जबकि पाकिस्तान को एफ-16 खोना पड़ा। आगे कहा कि राफेल और एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही एमआई 17 हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बारे में वायुसेनाध्यक्ष बोले कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी पूरी हो गई है। यह हमारी गलती है कि अपनी ही मिसाइल ने हमारे चॉपर को निशाना बनाया था। Read More

No comments:
Post a Comment