मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद उनके 100 दिन पूरे हो गए हैं, अब हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाना है।
मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद उनके 100 दिन पूरे हो गए हैं। इन सौ दिनों में उन्होंने तीन तलाक बिल, अनुच्छेद 370 जैसे कई फ़ैसले लिए हैं। जम्मू के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को ये कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के इन 100 दिनों में सबसे बड़ी सफलता है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त करना, और अब हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाना है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि ये सिर्फ मेरी या मेरी पार्टी की सोच नहीं है, बल्कि ये 1994 में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का भी संकल्प है। Read More

No comments:
Post a Comment