किसी को अपमानित करने का हो सकता है ये अंजाम, 12 साल के मासूम को… - Latest News Online

Breaking

Wednesday, September 11, 2019

किसी को अपमानित करने का हो सकता है ये अंजाम, 12 साल के मासूम को…

पुलिस के मुताबिक, बंटी अपनी दुकान पर बैठा था। तभी कंचनपुर निवासी भूरा बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा और बंटी को गोली मार दी। जिससे बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजस्थान के धौलपुर जिले के नादनपुर गांव में एक युवक ने एक 12 वर्षीय लड़के को अवैध पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, और गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। दिनदहाडे कस्बे के बाजार में हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सावधान! आंगनबाड़ियों में बाँट रहे हैं मौत का सामान… 

Related image

आपको बता दें, परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल बंटी को उपचार के लिए बसेड़ी के राजकीय अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने बंटी की गम्भीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते घायल लड़के की मां ने आरोपी युवक को फटकार लगाई थी। जिसके बाद अपनी बेइज्जती का बदला लेने के मकसद से युवक ने 12 साल के मासूम को गोली मार दी। Read More

No comments:

Post a Comment