Parle G द्वारा सरकार से बिस्कुट पर GST टैक्स कम करने का अनुरोध किया गया था।देश में सबसे बड़े बिस्कुट उत्पादक पारले प्रोडक्ट्स 
प्राइवेट लिमिटेड अपने कार्य स्थल से 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अगर कंपनी लगातार इसी तरह नुकसान में रही तो भविष्य में कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ सकता है। Parle G की ओर से कहा गया है कि हमने सरकार से अनुरोध किया है कि 100 रुपये प्रति किलो या इससे कम बिकने वाले बिस्कुट पर GST कम किया जाए। यदि हमारा यह अनुरोध सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो हमें कर्मचारियों को छंटनी करनी पड़ सकती है।
पारले जी की ओर से कहा गया कि बिक्री में कमी के कारण कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, कॉरपोरेट कैटेगरी के हेड मयंक शाह ने कहा कि सरकार ने 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले बिस्कुट पर टैक्स कम करने को कहा था। ये बिस्कुट बाजार में 5 रुपये या उससे कम में बिकते हैं। यदि सरकार हमारे अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है, तो कंपनी के पास कोई और विकल्प नहीं होगा। बिक्री में गिरावट से लगातार नुकसान हो रहा है। Read More

No comments:
Post a Comment