आर्थिक मंदी के दौर में सरकार आगे ला रही है यह योजनाएं… - Latest News Online

Breaking

Saturday, August 31, 2019

आर्थिक मंदी के दौर में सरकार आगे ला रही है यह योजनाएं…

देश में बढ़ती मंदी को देखते हुए सरकार ने भी अब इस और ध्यान देना शुरू कर दिया है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों पर सरकार चर्चा कर रही है।


देश की अर्थव्यवस्था दिन पर दिन बद्तर होती जा रही है। कई सारी कंपनियां डूब चुकी हैं और कई सारी कंपनियों की हालत खस्ता है। शुरुआत ऑटोमोबाइल सेक्टर से हुई है और धीरे-धीरे हर सेक्टर की ओर बढ़ रही है। पिछले कई सालों से देश रोजगार की समस्या से जूझ रहा है और मंदी में बेरोजगारी की समस्या और ज्यादा बढ़ती ही जा रही है।
आज पीएम मोदी करेंगे फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत…
मंदी का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स कोई भी इसकी चपेट से बच नहीं पाया है। हाल ही में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपना प्रोडक्शन कुछ दिन के लिए बंद कर दिया था। साथ ही कई बड़े अर्थशास्त्रियों ने भारत में मंदी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अर्थशास्त्रियों ने तो आने वाले समय में भारत में मंदी के और बढ़ने की चेतावनी दी है। Read More

No comments:

Post a Comment