महेंद्र सिंह धोनी भारत को एकदिवसीय विश्वकप, टी-20 विश्व कप और एशिया कप दिलाने वाले पहले कप्तान हैं।
अगर क्रिकेट दिग्गजों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत को एकदिवसीय विश्वकप, टी-20 विश्व कप और एशिया कप दिलाने वाले पहले कप्तान हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा किसी भी भारतीय कप्तान ने नहीं दिखाया था। यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी को देश में इतना सम्मान दिया जाता है। अपनी चेन्नई टीम को भी कई बार विजय दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है।

विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हारने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह बिखर सी गई थी। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच में थोड़ा विवाद भी देखने को मिला, पर जहां समय बीतने के बाद स्थिति थोड़ी सुधरी और भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर निकल गई, वहीं महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई से छुट्टी लेकर अपनी आर्मी ट्रेनिंग के लिए कश्मीर निकल गए। Read More

No comments:
Post a Comment