सीबीआई ने पी चिदंबरम को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को पूर्व गृह मंत्री को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होगा।
कांग्रेस के ऊपर से संकट के बादल कम नहीं हो कर दे रहे हैं। लगातार दो बार लोकसभा चुनाव तो हारे ही साथ में कर्नाटक में बनी बनाई सरकार भी जाती रही। उसके बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफ़ा दे दिया। कर्नाटक के साथ-साथ गोवा के हालात भी कुछ बेहतर नहीं है। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष सोनिया गांधी के रूप में चुन लिया लेकिन अब नया मामला सामने आया है।
आई एन एक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहली बार जब सीबीआई चिदंबरम के घर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं थे और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। दोबारा जब सीबीआई पी चिदंबरम के आवास पर पहुंचे तब भी वहां पर मौजूद नहीं थे। दिन भर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार सीबीआई ने पी चिदंबरम को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को पूर्व गृह मंत्री को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होगा। Read More


No comments:
Post a Comment