कार्तिक आर्यन के अफेयर के चर्चे भी बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरते हैं, हाल ही में उनका नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है।
इंडस्ट्री को माया नगरी कहा जाता है क्योंकि हर साल यहां हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ कामयाब हो जाते हैं तो कुछ वापस लौट जाते हैं। कुछ लोगों का शुरुआती करियर इतना अच्छा चलता है कि उन्हें बॉलीवुड के नए भविष्य के रूप में देखा जाने लगता है। उनमें से एक है कार्तिक आर्यन जो अभी बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं।

वैसे तो कार्तिक आर्यन कई सालों से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगे हुए हैं उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिका भी निभाई है। उन्होंने कई फैशन शो में भी हिस्सा लिया और एडवर्टाइजमेंट में भी अपना हाथ आजमाया। लेकिन सही सफलता उन्हें सोनी के टीटू की स्वीटी फिल्म से मिली। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। read more


No comments:
Post a Comment