पाकिस्तान बौखलाहट में ओछे हथकंडे आज़मा रहा है, हिन्दू लड़की को अगवा कर किया उसका धर्म-परिवर्तन
पाकिस्तान की शर्मनाक हरकतों का तो मानो अंत ही नहीं हो रहा है। चाहे आतंकवादियों को शय देने का मामला हो, या जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का। एक तरफ तो अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है और दुनियां भर में कश्मीरी मुसलमानों को बचाने की दुहाई देता घूम रहा है। उधर दूसरी तरफ पाकिस्तान से एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है।
पाकिस्तान में कुछ मुसलमानों ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। दरअसल गुरु नानक की 550वीं जयंती से कुछ दिन पहले, कई पाकिस्तानियों ने गुरुद्वारे में ग्रंथी के तौर पर सेवा करने वाले एक व्यक्ति की बेटी को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था और ज़बरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करवाकर, उसका एक मुसलमान युवक से निकाह करवा दिया था। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन का यह पहला मामला नहीं है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। पहले भी मुसलमानों ने किसी हिन्दू, सिख या ईसाई लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा कर उनकी शादी किसी मुसलमान युवक से करवाई है। Read More


No comments:
Post a Comment