हाई कोर्ट से चिदंबरम की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में भी नही बना काम - Latest News Online

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

हाई कोर्ट से चिदंबरम की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में भी नही बना काम

पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को जब बीते दिनों दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ़्तारी का झटका लगा था।हाई कोर्ट से चिदंबरम की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में भी नही बना काम

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को जब बीते दिनों दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ़्तारी का झटका लगा था तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने पहुंचे। बता दें कि उन्हें यहाँ भी कोई सफलता नहीं मिली।पूरा मामला आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़ा हुआ है। जिसमें हाई कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करी थी। यहाँ तक कि कोर्ट ने चिदंबरम की 3 दिन की मोहलत वाली याचिका को भी सिरे से खारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट से झटके मिलने पर चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।

हाई कोर्ट से चिदंबरम की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में भी नही बना काम

बता दें कि चिदंबरम ने अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से तीन दिन की मोहलत मांगी थी। जिसके बाद हाई कोर्ट से झटके मिलने पर चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, पर यहाँ भी उनके हाथ निराशा ही लगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज उनके मामले की सुनवाई से इंकार कर दिया और बुधवार को सुनवाई करने के आदेश दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि अग्रिम जमानत याचिका और तीन दिन की मोहलत खारिज होने के बाद ईडी और सीबीआई जल्द ही चिदंबरम को अपने  गिरफ़्त में लेना चाहेंगी, तो वहीं चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल जो कि खुद ही कांग्रेस के सत्र  में मंत्री रह चुके हैं। उन्होने सबसे पहले कोर्ट-1 यानि CJI के सामने इस मामले को पेश करना चाहा, लेकिन तब तक कोर्ट उठ चुकी थी। हालांकि मामले की सूची को लेकर कपिल सिब्बल ज्वाइंट राजिस्ट्रार के पास भी गए। Read More

No comments:

Post a Comment