एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सोनाक्षी को सिल्वर कलर की एक शिमर ड्रेस में देखा जा सकता है। वो कहीं से गुजरते हुए नजर आ रही हैं। उसके बाद वैसी ही एक ड्रेस पहने लड़की नजर आती है। सेम ड्रेस में बैक से दिख रही लड़की के हाथों में कोई पीछे की तरफ से हथकड़ी लगा रहा है। Noida News Noida News
हालांकि इस फुटेज में लड़की का चेहरा नहीं दिखता, मगर सोनाक्षी सिन्हा की आवाज़ साफ सुनाई देती है। सोनाक्षी कह रही हैं, “तुम मुझे इस तरह गिरफ्तार नहीं कर सकते। क्या तुम जानते हो कि मैं कौन हूं? मैंने कुछ नहीं किया है। तुम मुझे गिरफ्तार कैसे कर सकते हो।” Noida News Noida News

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तब वायरल होना शुरू हुआ जब कुछ वैरिफाइड़ अकाउंट वाले मशहूर फोटोग्राफर्स ने इसे इस कैप्शन के साथ शेयर कर दिया कि, “लगता है जैसे सोनाक्षी सिन्हा किसी बड़ी दिक्कत में हैं।” आखिर इस वीडियो की हकीकत क्या है ये हर कोई जानना चाहता है। Read More Noida News Noida News

No comments:
Post a Comment