बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता को कराया गया एम्स मे भर्ती… - Latest News Online

Breaking

Saturday, August 10, 2019

बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता को कराया गया एम्स मे भर्ती…

पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे बीजेपी नेता। Noida News

बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता को कराया गया एम्स मे भर्ती...
बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को सांस लेने मे तकलीफ के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल मे शुक्रवार सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा॰ हर्षवर्धन भी उनकी सेहत का हाल लेने पहुँचें। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके जल्द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। दूसरी तरफ खबर है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी एम्स पहुंचे हैं। Noida News Noida News Noida News
बता दे, एम्स के एक सीनियर डॉक्टर के मुताबिक जेटली  रुटीन जांच के लिए शुक्रवार 10 बजे एम्स के ह्रदय रोग विभाग में आए थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। अब एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। जेटली के परिवार के सदस्य, एम्स के कार्डियोथोरेसिस और न्यूरोसाइंसेस सेंटर के वीआईपी कक्ष में मौजूद हैं, और उनके सेहत का पल-पल अपडेट ले रहे हैं। Read More Noida News Noida News Noida News

No comments:

Post a Comment