तमिलनाडु को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि खुफिया जानकारी मिली है 6 आतंकवादी श्रीलंका के रास्ते से भारत में घुस चुके हैं।
जब से मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है तब से कई शहर और राज्य रेड अलर्ट पर हैं। दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते ही मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर जहां देश में जश्न मनाया गया वही अलगाववादी नेता और कुछ विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इसका जमकर विरोध किया।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वजह से पाकिस्तान हर रोज भारत को नई धमकियां देता है। मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान कई देशों के पास गया लेकिन उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। पाकिस्तान के साथ-साथ कई आतंकी संगठन भी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर परेशान दिख रहे हैं। read more


No comments:
Post a Comment