संसद में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाएगा - Latest News Online

Breaking

Monday, August 5, 2019

संसद में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाएगा

भारत का पूरा संविधान जम्मू-कश्मीर पर लागू होगा, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर होंगे केन्द्र शासित प्रदेश

जम्मू-कश्मीर पर बीते 10 दिनों से जारी हलचल, अनिश्चितता और अटकलों को विराम लगाते हुए मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया है।मोदी सरकार की कैबिनेट के फैसले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दी है। 
मोदी सरकार के इस फैसले का मतलब हुआ कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्म-कश्मीर को लेकर विशेषाधिकार मिले थे, वे अब खत्म हो जाएंगे और जम्मू-कश्मीर भी भारत के अन्य राज्यों की तरह एक सामान्य राज्य होगा। धारा 370 को खत्म करने का बिल को राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। Read More
क्या बिगड़ रहे हैं कश्मीर के हालात! इरफान पठान को कश्मीर छोड़ने का जारी हुआ फरमान

No comments:

Post a Comment