बायोअर्बन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को खींचकर साफ हवा को छोड़ेगा, प्रोटोटाइप मॉडल के आधार पर बनाए गए ये मानव-निर्मित पेड़, बिल्कुल असली पेड़ों की तरह काम करेंगे।

प्रदूषण पूरी दुनियां के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। मैक्सिको के इंजीनियरों ने एक खास तरह का रोबोटिक पेड़ बनाया है। ये रोबोटिक पेड़ वाहनों, कारख़ानों और ज्वालामुखी से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रण में रखेगा। इस पेड़ का निर्माण बायोमिटेक नामक कंपनी ने किया है, इसका नाम बायोअर्बन रखा गया है।
बायोअर्बन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को खींचकर साफ हवा को छोड़ेगा। प्रोटोटाइप मॉडल के आधार पर बनाए गए ये मानव-निर्मित पेड़, बिल्कुल असली पेड़ों की तरह काम करेंगे। ये पेड़ विशेषतौर पर ज्यादा उम्र के लोगों, साइकिल चलाने वाले लोगों, पैदल चलने वाले लोगों और खेलने-कूदने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद होगा। Read More

No comments:
Post a Comment