Girlfriend के खर्चे उठाने के लिए चोर बना Boyfriend - Latest News Online

Breaking

Tuesday, July 30, 2019

Girlfriend के खर्चे उठाने के लिए चोर बना Boyfriend

पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग-अलग इलाके से चुराए गए 27 Mobile, 1 Laptop और 1 Bike बरामद हुई है।Girl friend के खर्चे उठाने के लिए, चोर बना Boy friend

प्यार अंधा होता है ऐसा सुना तो था लेकिन प्यार आपको चोर बना दे ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही वारदात बताने जा रहे हैं जिसमें प्यार के लिए प्रेमी चोर बन बैठा। मामला दिल्ली का है जहां चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश और उसकी गर्लफ्रेंड  friend को गिरफ्तार किया है।
Girl friend के खर्चे उठाने के लिए, चोर बना Boy friend
पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग-अलग इलाके से चुराए गए 27 Mobile, 1 Laptop और 1 Bike बरामद हुई है। डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष कुमार गोयल के रूप में हुई है। आयुष कुमार उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। 23 जुलाई को दिल्ली में एक मकान में चोरी हुई थी जिसमें चोर 4 मोबाइलों पर हाथ साफ कर गए थे। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई और पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान आयुष कुमार चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।

No comments:

Post a Comment