FaceApp में आपकी वर्तमान तस्वीर को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बूढ़ा या युवा दिखाने की काबिलियत है।

वैसे तो हम खुद को यंग और स्मार्ट दिखाने के लिए जिम करते है। इसके साथ ही साथ योगा, डाइट और भी न जाने क्या-क्या करते है। लेकिन स्मार्ट फोन के इस दौर में व्य़क्ति अपनी किसी भी उम्र की झलक कुछ ही मिनटों में देख सकता है। शायद यह भी वैसे खुद को उम्रदराज दिखाने के कुछ एक लक्षण मसलन सफेद बाल, झुर्रियां के आने के संकेत भी लोगों की रातों की नींद गायब करने के लिए काफी हैं।
हालांकि स्मार्टफोन का दौर चल रहा लोगों से कुछ भी करा सकता है। अब अचानक से ही लोगों में खुद को बूढ़े के रूप में दिखाने की होड़ मची हुई है। दरअसल FaceApp नाम का एक एप्लीकेशन रातों रात लोगों के स्मार्ट फोन में जगह बना रहा है। सनी लियोनी के बच्चों का मीडिया से दिखा, फ्रेंडली नेचर
मशहूर हो रहे इस एप में आपकी वर्तमान तस्वीर को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बूढ़ा या युवा दिखाने की काबिलियत है। और यही कारण है पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फेस एप के माध्यम से एडिट की गयी तस्वीरों की बाढ़ सी आयी हुई है। आम और खास, कोई भी हो, फेस एप के प्रकोप से कोई नहीं बच पाया है, चाहे वह बॉलीवुड- हॉलीवुड के सितारे हों या खेल जगत की हस्तियां, हर कोई अपने भविष्य की तस्वीर देखने दिखाने में व्यस्त है। टेनिस का फाइनल मैच देखने लंदन पहुंची दीपिका पादुकोण Read More

No comments:
Post a Comment