विधानसभा में कुमारस्वामी ने मानी हार, बीजेपी से कहा– आप सरकार बना सकते हैं… - Latest News Online

Breaking

Saturday, July 20, 2019

विधानसभा में कुमारस्वामी ने मानी हार, बीजेपी से कहा– आप सरकार बना सकते हैं…

विधानसभा में कुमारस्वामी ने मानी हार, बीजेपी से कहा – आप सरकार बना सकते हैं…

कुमारस्वामी ने भाजपा से कहा कि चलिए चर्चा करते हैं, आप अब भी सरकार बना सकते हैं।

कर्नाटक का राजनीतिक माहौल ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है विधानसभा में रोज एक नया ड्रामा देखने को मिलता है, कई विधायकों के इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस की हालत कर्नाटक में पतली हो गई है, हालात यहां तक आ गए हैं कि कर्नाटक से कांग्रेस की सरकार जाती हुई दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत की चर्चा में कहा कि 14 महीने के बाद हम अंतिम चरण में पहुंच गए हैं जहां जेडीएस-कांग्रेस के सत्ता में आने के साथ ही भाजपा का कर्नाटक में आने के लिए माहौल तैयार किया जाने लगा. आधा गिलास पानी, यूपी विधानसभा में क्या है माज़रा?
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने गठबंधन सरकार के गिर जाने का अनुमान व्यक्त किया है, इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि उनकी पार्टी विचार विमर्श कर भावी कार्यक्रम तय करेगी. जहां राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था.
‘फ्राइडे मस्जिद’ को लेकर PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
कुमारस्वामी का कहना हैं की मैं किसी के आगे हाथ नहीं जोड़ूंगा लेकिन वह अब भी भगवान से यही सवाल पूछते हैं कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया. कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने सत्ता के दुरुपयोग का प्रयास नहीं किया, कुमारस्वामी ने भाजपा से कहा कि चलिए चर्चा करते हैं. आप अब भी सरकार बना सकते हैं। कोई जल्दबाजी नहीं है, आप सोमवार को यह कर सकते हैं या मंगलवार को भी. मैं सत्ता का दुरुपयोग नहीं करुंगा. Read More

No comments:

Post a Comment