अमित शाह ने घाटी की मस्जिदों के लिए सुनाया बड़ा फरमान, जानें क्या दिया आदेश - Latest News Online

Breaking

Tuesday, July 30, 2019

अमित शाह ने घाटी की मस्जिदों के लिए सुनाया बड़ा फरमान, जानें क्या दिया आदेश

राज्य के नेता और अलगाववादियों को लग रहा है कि जल्दी केंद्र सरकार राज्य के लिए बड़े फैसले ले सकती है जिसमें 35A का भी जिक्र किया जा रहा है।

जब से भारतीय राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल कश्मीर घाटी से होकर आए हैं, तब से राजनीति अपने चरम पर हैं, जानकारी के मुताबिक अजीत डोभाल ने वहां कई बैठकें की हैं। और कश्मीर की सुरक्षा का पूरा जायजा लिया। और तब से ही 35A से हटाने की बात चल रही है।
जम्मू कश्मीर में 35A आर्टिकल हटाने को लेकर चल रही हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर पुलिस को एक बड़ा आदेश दिया है, जिसके बाद श्रीनगर की मस्जिदों और मदरसों के संचालकों की कुछ मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमित शाह ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह मस्जिदों के प्रबंधकों की पूरी लिस्ट और उनके बारे में भी जानकारी दें।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घाटी दौरे के बाद राज्य के नेता और अलगाववादियों को लग रहा है कि जल्दी केंद्र सरकार राज्य के लिए बड़े फैसले ले सकती है जिसमें 35A का भी जिक्र किया जा रहा है। जिसके कारण इन नेताओं की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं और वह केन्द्र सरकार किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले सोचने की धमकी दे रहे हैं। पीडीपी अध्यक्ष महमूबा मुफ्ती हो या फिर फारूख अब्दुला सभी केन्द्र सरकार के घाटी में सुरक्षा बलों को बढ़ाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। Read More

No comments:

Post a Comment