आने वाला है भारत का सबसे अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट - Latest News Online

Breaking

Saturday, July 20, 2019

आने वाला है भारत का सबसे अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट

AMCA : आने वाला है भारत का सबसे खतरनाक अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट

भारत हवाई क्षेत्र में भी अमेरिका, चीन जैसे दिग्गज देशों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। सैन्य ताकत में पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवा चुका भारत अपना खुद का स्टेल्थ फाइटर बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

भारत की स्टेल्थ फाइटर जेट बनाने की योजना फिलहाल प्रस्ताव के स्तर पर है। AMCA एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान होगा। इसमें दुश्मनों से निपटने के लिए और हवा में उन्हें मात देने के लिए कई तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह अत्याधुनिक विमान भारतीय वायुसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देगा।
इस लड़ाकू विमान का डिजायन मल्टी रोल के तहत तैयार किया गया है। इसे मिराज 2000 और जगुआर फाइटर जेट की जगह वायु सेना में शामिल करने का प्रस्ताव है। इस बीच, भारत और रूस संयुक्त रूप से पांचवीं पीढ़ी का फाइटर एयरक्राफ्ट तैयार करने पर चर्चा कर रहे हैं। अभी दोनों देशों के बीच इसे बनाने के तौर-तरीके पर बात चल रही है।
स्टेल्थ फाइटर AMCA सुपरसोनिक रफ्तार से उड़ान भरेगा। इसका कुल वजन 25 टन होगा। यह लगातार दो घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसमें AESA रेडार, इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक सिस्टम लगा होगा। इसके अलावा सिचुएशनल अवेयरनस सेंसर्स लगे होंगे। लड़ाकू विमान के ढांचे का निर्माण में मजबूती और खुफिया तंत्र को भेदने का बेहद ख्याल रखा गया है। Read More

No comments:

Post a Comment