जल्द वापस लाया जाएगा पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी, सरकार ने की तैयारी - Latest News Online

Breaking

Tuesday, June 25, 2019

जल्द वापस लाया जाएगा पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी, सरकार ने की तैयारी

पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। वह अभी तक एंटिगुआ में रह रहा था।

mehulchoksi
पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। वह अभी तक एंटिगुआ में रह रहा था, लेकिन वहां के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं। उनके मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इसी के साथ ही मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। PNB घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपये के गबन का आरोप था। ये मामला 2018 में सामने आया था, तभी से ही विपक्ष इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरे हुए है। Noida News Noida News Noida News Noida News Noida News
बता दें कि मेहुल चोकसी के मामले में भारत अभी इंतजार करेगा। सरकारी सूत्रों की मानें तो भारत अभी इस इंतजार में है कि पहले एंटिगुआ की सारी कानूनी प्रक्रिया खत्म हो जाए। उसके बाद ही अपने स्तर पर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भारत को अभी तक नागरिकता रद्द होने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। एंटिगुआ के प्रधानमंत्री के मुताबिक, मेहुल चोकसी को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी। लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है और भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखा जाएगा, जिसपर किसी भी तरह के आरोप लगे हों। Read More Noida News Noida News Noida News

No comments:

Post a Comment