ब्रिटिश संसदीय जांच रिपोर्ट ने सोमवार को चेताया कि ब्रिटेन ना सिर्फ भारत के साथ बेहतर संबंधों की दौड़ में पिछड़ रहा है
ब्रिटिश संसदीय जांच रिपोर्ट ने सोमवार को चेताया कि ब्रिटेन ना सिर्फ भारत के साथ बेहतर संबंधों की दौड़ में पिछड़ रहा है बल्कि वह दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और प्रभाव के मुताबिक अपनी रणनीतियों में बदलाव करने में भी असफल रहा है। ब्रिटेन-भारत सप्ताह 2019 की शुरुआत से पहले ब्रिटिश संसद में पहले ‘भारत दिवस’ के अवसर पर ‘बिल्डिंग ब्रिजेज : रीअवेकनिंग यूके-इंडिया टाइज’ नाम से यह रिपोर्ट आयी है। Noida News Noida News Noida News
बता दें कि दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से बेहतर बनाने का मायने रखने वाली इस रिपोर्ट में भारतीय पर्यटकों, छात्रों और पेशेवरों के लिए बेहतर वीजा और आव्रजन नीति बनाकर संबंधों में सुधार लाने को कहा गया है। रिपोर्ट में ब्रिटेन पर आरोप लगाया गया है कि वह द्विपक्षीय संबंधों के अवसर गंवा रहा है। संसदीय रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ऊभरते भारत के साथ बेहतर संबंधों की वैश्विक दौड़ में ब्रिटेन पिछड़ रहा है। भारत के साथ ब्रिटिश संबंधों की हालिया कहानी गंवाए गए अवसर की गाथा है। Noida News Noida News Noida News
उसमें कहा गया है, ‘भारत के साथ संबंधों में बेहतरी के लिए सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने होंगे, खास तौर से उसे भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा, यहां काम करना और पढ़ाई करना आसान बनाना होगा। वीजा के मामले में, रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जैस गैर-लोकतांत्रिक देश के मुकाबले भारत को ज्यादा कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है। Noida News Noida News Noida News

No comments:
Post a Comment