नासा को मिली बड़ी कामयाबी, मंगल ग्रह पर क्यूरोसिटी रोवर ने खोजा चिकनी मिट्टी का भंडार - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 30, 2019

नासा को मिली बड़ी कामयाबी, मंगल ग्रह पर क्यूरोसिटी रोवर ने खोजा चिकनी मिट्टी का भंडार

नासा के मंगल यान क्यूरोसिटी मार्स रोवर को मंगल ग्रह पर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. क्यूरोसिटी को अपने अभियान के दौरान चिकनी मिट्टी के खनिजों का अब तक का सबसे बड़ा भंडार मिला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रोसिटी रोवर ने मंगल के दो लक्ष्य स्थलों -‘एबेरलेडी’ और ‘किलमारी’ से चट्टानों के नमूने लिए। मंगल पर मिशन के 2405वें दिन 12 मई को रोवर की एक नई सेल्फी में इसका पता चला। Noida News 



नासा का कहना है कि खनिज संपन्न यह क्षेत्र निम्न माउंट शार्प के बगल में है, जहां पर 2012 में क्यूरोसिटी यान ने लैंड किया था। क्यूरोसिटी यान माउंट शार्प पर देख रहा है कि क्या मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले जीवन मौजूद था या नहीं। मंगल पर चिकनी मिट्टी का मिलना इसका सबूत है कि कभी यहां विशाल पानी का भंडार रहा होगा। Read More

No comments:

Post a Comment