लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से करारी हार के बाद बिहार में गठबंधन पार्टियों में आपसी कलह शुरू हो गई है।
पटना: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से करारी हार के बाद बिहार में गठबंधन पार्टियों में आपसी कलह शुरू हो गई है। इसी कलह के बीच तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है। इस पर तेजप्रातप यादव ने भाई का बचाव करते हुए कहा कि कहा कि तेजस्वी को इस्तीफा क्यों देना चाहिए जिनको तेजस्वी का नेतृत्व पसंद नहीं आ रहा है वो पार्टी छोड़ सकते हैं। “मैं कृष्ण के रूप में अपने छोटे भाई के साथ हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। Noida News
तेजप्रताप ने कहा कि लालू प्रसाद जेल से बाहर थे, लेकिन राजद को इसका सामना नहीं करना पड़ा। तेज प्रताप मंगलवार को राजद की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। ये बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित की गई थी। तेजप्रताप ने बैठक में शामिल न होने में असमर्थता के बारे में पार्टी नेताओं को सूचित किया था। Read more

No comments:
Post a Comment