डीजीपी ने बताया भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का सच - Latest News Online

Breaking

Tuesday, May 28, 2019

डीजीपी ने बताया भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का सच

अमेठी के बरौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या प्रधान पद के चुनाव को लेकर शुरू हुई रंजिश का परिणाम थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी पिस्टल बरामद कर ली है। एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा डीजीपी ने बनारस में किया है। बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह की शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। Noida News

बता दें कि पूर्व प्रधान की हत्या के बाद उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बीडीसी रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और फुरसतगंज थाने के गांव पीढ़ी निवासी अतुल सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का केस दर्ज किया था। पूर्व प्रधान के स्मृति का करीबी होने के नाते शासन-प्रशासन के बढ़ते दखल के बीच घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों ने रविवार रात नामजद आरोपियों में शामिल रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता व नसीम को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। Read More Noida News

No comments:

Post a Comment