इजराइल का आयरन डोम सिस्टम… जिसने 1000 रॉकेट के हमले को कर दिया नाकाम - Latest News Online

Breaking

Friday, May 24, 2019

इजराइल का आयरन डोम सिस्टम… जिसने 1000 रॉकेट के हमले को कर दिया नाकाम

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच गाजा पट्टी को लेकर हमेशा तनातनी बनी रहती है। फिलिस्तीन के आतंकियों द्वारा कई बार इजराइल पर हमला किया जा चूका है लेकिन हर बार इजराइल को कम और फिलिस्तीन को ज्यादा नुकसान होता है। इसकी एक वजह है देश की रक्षा करने वाला एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम, जिसे सेना ने अभी गाजा से लगती सीमा पर तैनात किया है।
इजराइल
मौजूदा समय में इजराइल का आयरन डोम दुनिया के सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है। इसे राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम कंपनी ने बनाया है, जिसने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के साथ मिलकर बराक-8 मिसाइलों का निर्माण भी किया है।
आयरन डोम मोबाइल लॉन्चर एक ट्रक के सहारे कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। ये इतना शक्तिशाली है कि 155 वर्ग किमी के दायरे में हर मिसाइल को खत्म कर सकता है। इसका डिटेक्शन-ट्रैकिंग रडार, वेपन कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल फायरिंग यूनिट से मिलकर अचूक मानी जाती हैं। Read More

No comments:

Post a Comment